ललितपुर: रामनवमी पर श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया, विशाल भंडारे का आयोजन किया गया
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जिले के श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंगा नजर आया और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया। परंपरागत रीति रिवाज के साथ भगवान का अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया।