अतरी थाना क्षेत्र सीढ गांव निवासी कमलेश दास के 30 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की रात 9 बजे राकेश कुमार अपने बहनोई विपिन कुमार के साथ गया से मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान सीढ शिवाला के समीप पूर्व से सड़क पर एक हाइव खड़ा था। कुहासा होने के कारण नहीं दिखा और हाइवा में पीछे से टक्कर मार दी।