नौडीहा बाजार में बिजली का पोल झुकने से ग्रामीण इन दिनों परेशान हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बिजली का पोल महिनों से झूका हुआ है। लेकिन बिजली विभाग के उदासीनता के कारण इसे देखने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि नौडीहा बाजार में,सप्ताह में दो दिन बाजार लगता है जिसमें लोगों का आवागमन ज्यादा रहता है जिसके कारण लोगों को परेशानी रहती है।