कैंपियरगंज: गोरखपुर में इंसाफ की मिसाल—पीपीगंज में मासूम से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को 17 दिन में उम्रकैद, मां को भी सजा
गोरखपुर में छह साल की बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध के मामले में अदालत ने महज 17 कार्यदिवस में फैसला सुनाकर मिसाल कायम की है। पीड़िता सिद्धार्थनगर की रहने वाली है, जो पीपीगंज क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। 21 फरवरी की रात वरमाला कार्यक्रम के दौरान आरोपी अशोक निषाद बच्ची को बहला-फुसलाकर बाग में ले गया और वारदात को अंजाम दिया था।