पवई: कलेक्टर पन्ना ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया
Pawai, Panna | Jun 28, 2025 जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने शनिवार की रात 8:00 बजे जानकारी साझा कर बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज शाम 4 बजे राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित ईव्हीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।