कहरा: सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के लगमा गांव से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद, सहरसा SP ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी
Kahara, Saharsa | Apr 10, 2025 सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के लगमा गांव से सहरसा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर मे छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किया है। पुलिस के द्वारा बरामद किया गया हथियार में 4 देसी कट्टा, 1 कार्बाइन, 34 जिंदा कारतूस और 9 मैगजीन शामिल है। आज सहरसा एसपी कार्यालय में सहरसा एसपी हिमांशु कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।