नवगछिया में आगामी रामनवमी और ईद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने पुलिस केंद्र में मासिक अपराध गोष्ठी कर सभी थानाध्यक्षों को सतर्कता बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रखने का निर्देश दिया। बैठक में लंबित कांड, वारंट, कुर्की और भूमि विवाद मामलों की भी समीक्षा की गई।