बेगूसराय: 09 अगस्त को क्रांति दिवस पर रोजगार के मुद्दे पर समाहरणालय में होगा प्रदर्शन, कार्यानंद भवन में AIYF की हुई बैठक
09 अगस्त को क्रांति दिवस के मौके पर समाहरणालय परिसर में रोजगार के मुद्दे पर प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसको लेकर आज कार्यानंद भवन में AIYF की विस्तरित बैठक आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अवधेश राय ने कहा कि हमारे देश में युवाओं के सामने रोजगार सबसे प्रमुख मुद्दा है.