ग्वालियर गिर्द: प्रॉपर्टी डीलर फैमिली ने जिसके कारण की थी आत्महत्या वह हुआ गायब, परिवार ने तीनों के शव बारादरी चौराहा पर रखकर लगाया जाम
ग्वालियर जिले में प्रॉपर्टी डीलर, उनकी पत्नी और बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने तीनों के शव रखकर बारादरी चौराहा पर सोमवार को चक्का जाम कर दिया। परिजन जिस आरोपी का नाम सुसाइड नोट में लिखा गया है उस पर हत्या का मामला दर्ज कर उसका मकान तोड़ने की मांग कर रहे हैं।