शिवपुरी नगर: सईसपुरा में आवारा कुत्तों का आतंक, 14 वर्षीय बालिका समेत 5 लोगों को काटा, अस्पताल में भर्ती
शिवपुरी शहर के सईसपुरा क्षेत्र स्थित मीट मार्केट में शुक्रवार देर शाम एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। इस घटना में 14 वर्षीय बालिका सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सईसपुरा निवासी सनाया खान शुक्रवार शाम 7 बजे अपनी बहन के बच्चे को छोड़ने दादी के घर पैदल जा रही थी।।