सहजनवा क्षेत्र के जोन्हिया गांव निवासी 50 वर्षीय धनश्याम की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बसिया गांव में एक दोस्त के पिता की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौटे थे। घर पहुंचने के कुछ देर बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी होने लगी। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।