बज्जू: बज्जू में मेघवाल समाज की शमशान भूमि पर कब्जा करने का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, कब्जा मुक्त करवाने की मांग
बज्जू खालसा ग्राम पंचायत में मेघवाल समाज की करीब 150 साल पुरानी शमशान भूमि पर अवैध कब्ज़े का गंभीर मामला सामने आया है। मामले ने तूल तब पकड़ा जब समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ भू-माफियाओं के साथ मिलकर फर्जी पट्टे के आधार पर शमशान भूमि पर कब्ज़ा कर लिया। आरोप है कि कब्ज़े के दौरान जेसीबी से जमीन को नुकसान पहुंचाया गया और चारदीवारी खड़ी कर दी गई।