सलोन: सलोन कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में कुल 4 शिकायतें आई सामने
सलोन कोतवाली परिसर में आयोजित हुआ समाधान दिवस।14:3:2026 को 10:00 से 2:00 दोपहर तक आयोजित समाधान दिवस में कुल चार शिकायतें आई। सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थी। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने राजस्व कर्मियों की टीम बनाकर समस्त मामलों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व विभाग, नगर पंचायत, बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।