पवई: स्वतंत्रता दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लगाई व्यंजन प्रदर्शनी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने की व्यंजनों की सराहना
Pawai, Panna | Aug 16, 2024 पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार के निर्देश व महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ऊदल सिंह के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन प्रांगण पन्ना आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा व्यंजन प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन एवं अन्य उत्पाद प्रदर्शित किए गए