बांका: पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने कोतवाली का किया शैक्षणिक भ्रमण
Banka, Banka | Mar 31, 2026 बांका के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धायहरणा महागामा के छात्र-छात्राओं ने ट्यूनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत पॉलिटेक्निक कॉलेज कोतवाली का शैक्षणिक भ्रमण मंगलवार की दोपहर एक बजे किया।यह भ्रमण विद्यालय की प्राचार्य कुमारी रजनी के नेतृत्व में कराया गया। विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जुड़ी विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन कर विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी।