मांगरौल: भगवान पुरा बालाजी परिसर में आयोजित भागवत कथा में श्रद्धालुओं ने भजनों पर भावविभोर होकर किया नृत्य
Mangrol, Baran | Feb 7, 2025 मांगरोल कस्बे के वार्ड नं 1 भगवानपुरा के बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित संगीतमय श्री मद भागवत कथा में शुक्रवार को कथा वाचक आचार्य प्रमोद शास्त्री ने शिव पार्वती विवाह व भक्त धुव्र के प्रसंग पर उपदेश देते हुए कहा की मनुष्य का मुख्य उद्देश्य मोक्ष को पाना होता है जिनके लिए काफी कठिन साधना वा तप करके मोक्ष को पाया जा सकता है। भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया