सासनी: चोरी के मुकदमे में फरार चल रहे गांव नगला मियां निवासी 1 वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
Sasni, Hathras | Aug 26, 2024 जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में फरार/वांछित वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली सासनी पुलिस ने गांव नगला मियां निवासी चोरी के मुकदमे में फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कोतवाली सासनी पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया है।