बरेली: उर्स-ए-रज़वी पर आला हजरत वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सालाना लंगर का आगाज़
उर्स-ए-रज़वी पर आला हजरत वेलफेयर सोसाइटी की जानिब से सालाना लंगर का आगाज़।107वें उर्स-ए-रज़वी के मौके पर आला हजरत वेलफेयर सोसाइटी की जानिब से इस साल भी सालाना लंगर का इंतज़ाम किया गया है।यह सिलसिला लगातार पिछले 23 सालों से जारी है और समाजसेवा का बेहतरीन उदाहरण पेश करता आ रहा है।सोसाइटी के ज़िम्मेदारान ने जानकारी दी कि लंगर चार दिन तक इस्लामिया स्कूल मे होगा।