पटेढ़ी बेलसर: बेलसर ओपी क्षेत्र के जारंग रामपुर मे तीन लोगों की घर में अज्ञात चोरों ने की चोरी डॉग स्कॉयड की टीम भी हो गई विफल
बेलसर ओपी के जारंग रामपुर पंचायत के जगदीशपुर में बृजमोहन प्रसाद नागेंद्र प्रसाद सिंह तथा विपिन कुमार के घर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई। जिसमें बताया गया कि लगभग 4 से 5 लख रुपए की समान की चोरी की गई है वही इस घटना की सूचना बेलसर ओपी को दी गई। जहां डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया। हालांकि डॉग स्क्वाड की टीम को चोरों का कोइ सुराग हाथ नहीं लगा।