पीरटांड: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा केंद्रीय कारा में जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह की ओर से मोहनपुर स्थित केंद्रीय कारा में जेल अदालत -सह- कानूनी जागरूकता कार्यक्रम किया गया।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिडीह के मार्गदर्शन में काराधीन बंदियों के बीच जेल अदालत -सह- विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।