गाजीपुर के दुल्लहपुर से एक राहत भरी और जनहित से जुड़ी खबर सामने आई है। जहां आमजन और राहगीरों की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में एक अहम और सराहनीय पहल की गई है। दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन रोड पर सार्वजनिक वाटर फ्रीजर का भव्य उद्घाटन किया गया। इस वाटर फ्रीजर के माध्यम से अब लोगों को शुद्ध और ठंडा पेयजल सहज रूप से उपलब्ध हो सकेगा।