गुलाबगंज: शुक्रवार दोपहर गुलाबगंज निवासी दम्पति की गुलाबगंज और सुमेर के बीच अज्ञात ट्रेन की चपेट मे आने से मौत,जांच मे जुटी पुलिस
शुक्रवार दोपहर को गुलाबगंज निवासी 32 वर्षीय प्रमोद कुर्मी और 30 वर्षीय उनकी पत्नी रचना कुर्मी की गुलाबगंज और सुमेर रेलवे स्टेशन के बीच अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस आत्महत्या और दुर्घटना दोनों बिंदुओं को लेकर जांच में जुटी है। गुलाबगंज में दोनों का पीएम कराया गया। इस घटना से पूरे गुलाबगंज में अशोक की लहर है।