सत्तर कटैया: पटोरी बाजार में भारतमाला के तहत मुआवजे की मांग को लेकर आमरण अनशन छठे दिन भी जारी
भारतमाला परियोजना के तहत मुआवजा भुगतान किये बगैर जबरन घर खाली करवाने पर रोक लगाने सहित 11 सूत्री मांग को लेकर गणेश स्थान बिहरा पटोरी बाजार पर किया जा रहा अनशन छठे दिन भी जारी रहा. अनशन पर बैठे जिला पार्षद प्रतिनिधि रजनीश कुमार की हालत बिगड़ने लगी है. लेकिन अभी तक किसी बड़े पदाधिकारी का पदार्पण नहीं हुआ है.