बसिया प्रखंड क्षेत्र के मोरेंग गांव के रहने वाले 18 वर्षीय कुमकुम कुमारी व उसके भाई 24 वर्षीय राज राम एक बाइक पर सवार होकर सोमवार को पालकोट घूमने के लिए आए थे।जिस दौरान लौटने के क्रम में शाम के करीब 6:00 बजे पालकोट कोनबीर सड़क पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गए।इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए।