नरेला: दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में रविवार देर शाम भीषण आग लग गई. आग तेजी से फैलकर तीन मंजिला इमारत तक पहुंच गई. सूचना पर दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग में प्लास्टिक का भारी स्टॉक और मशीनें जलकर खाक हो गईं, जिससे लाखों का नुकसान हुआ.