दरभंगा जिले के मिर्जापुर स्थित गोशाला परिसर में रविवार की शाम 4.30 बजे गौ-रक्षा एवं सनातन धर्म के महत्व को लेकर एक धर्मसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, गौ-रक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति मौजूद थे।