बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में जॉब कैम्प आयोजित, 22 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत हुआ चयन
जिला नियोजनालय द्वारा आईटीआई कैंपस में जॉब कैम्प का आयोजन किया गया. जहां 22 रिक्तियों के विरुद्ध 22 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार उपरांत किया गया. यह बातें जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उन्होंने बताया कि आज के जॉब कैम्प में भारत फाइनेंशियल लिमिटेड के प्रतिनिधि आनंद कुमार ने जॉब कैम्प में आये सभी अभ्यर्थियों को वेतन, कार्यस्थल के बारे में बताया.