रामपुर: रेप की घटना का वीडियो वायरल करने से नाराज महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Feb 25, 2025 थाना टांडा क्षेत्र की एक महिला ने रेप की घटना का वीडियो वायरल होने से नाराज होकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई।महिला जिला अस्पताल में भर्ती है। घटना मंगलवार की शाम 5:00 बजे की है रेप की घटना पीड़ित महिला 8 महीने पुरानी बता रही है। ब्लैकमेल करने की नीयत से वीडियो वायरल करने को लेकर नाराज महिला ने जहरीला पदार्थ खाया है ।