रामपुर: गुजरात के राजकोट में राजा मांधाता सिंह जडेजा का नूर महल में नवाब परिवार ने स्वागत किया
Rampur, Rampur | Feb 25, 2025 मंगलवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार गुजरात की रियासत रहे राजकोट के 17वें राजा मांधाता सिंह जडेजा का नूर महल में शाही परिवार ने स्वागत किया। उन्होंने रज़ा लाइब्रेरी और गांधी समाधि के अलावा कई रियासतकालीन धरोहरें भी देखीं l मंगलवार को मांधाता सिंह जडेजा नूर महल पहुंचे। वो गुजरात के पूर्व वित्त मंत्री और राजकोट के महाराजा मनोहर सिंह जडेजा के पुत्र हैं।