रामपुर: सपा नेता आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आज़म खान हरदोई जेल से हुए रिहा, रामपुर के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर किया स्वागत
Rampur, Rampur | Feb 25, 2025 मंगलवार को दोपहर एक बजे मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान के बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्लाह आज़म खान को रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट से 45 मुकदमो में जमानत मिलने के बाद हरदोई जेल से रिहा किया गया। 16 महीने एक सप्ताह बाद अब्दुल्लाह आज़म खान जेल से रिहा हुए। रामपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हरदोई जेल अब्दुल्लाह आज़म खान के स्वागत के लिए पहुँचे