कोंडागांव: कोंडागाँव में पूर्व सैनिकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, बंधा तालाब से जलकुम्भी निकालने का अभियान शुरू किया
मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश डे के मार्गदर्शन में आज रविवार सुबह 9 बजे अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कोंडागाँव द्वारा एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में पूर्व सैनिकों के साथ-साथ नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। अभियान के अंतर्गत नगर के बंधा तालाब की सफाई की गई, जहाँ से जलकुम्भी को हटाया गया।