तुरकौलिया: तुरकौलिया स्कूल चौक के पास इलेक्ट्रॉनिक दुकान से रविवार रात अज्ञात चोरों ने ₹4 लाख का सामान किया चोरी
तुरकौलिया स्कूल स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से रविवार रात करीब 1 बजे अज्ञात चोरों ने शटर तोड़ कर ₹4 लाख की सामान चोरी की। दुकानदार अशोक सिंह ने सोमवार दोपहर 2 बजे बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को आवेदन के दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। 3 माह पूर्व भी चोरी हुई थी।