मौ: दंदरौआ धाम हनुमानजी मंदिर और गोहद में विशाल मेला व दंगल का आयोजन, कई प्रतियोगिताएं आयोजित
दंदरौआ धाम हनुमान जी मंदिर तथा गोहद में गुरुवार को लगभग 6:00 बजे विशाल मेला एवं दंगल का आयोजन किया गया। तथा घुड दौड़, बैलगाड़ी दौड़,नाल उठाने सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।वही महिला पहलवानों ने भी अपने दांव पेच दिखाए। हनुमान जयंती के अवसर पर हर वर्ष दंदरौआ तथा गोहद में विशाल मेला एवं दंगल का आयोजन किया जाता है।