मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के बारसा गांव में जगमोहन मंदिर एवं चार मकानों में एक साथ चोरी, पुलिस मौके पर पहुंची
बारसा गांव के ऐतिहासिक विख्यात जगमोहन मंदिर में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ मंदिर के 12 छत्र और नकदी लेकर फरार हो गए, इन अज्ञात चोरों ने 4 मकानो के भी ताले तोड़े और हजारों रुपए की नकदी और गहने लेकर फरार हो गए ,सूचना से मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी और चोरों की तलाश में जुटी।