तुलसीपुर: उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ पहुंचकर रेल प्रबंधक को इंटरसिटी ट्रेन संचालन समय से करने का ज्ञापन दिया
28 मई बुधवार 5 बजे बताया तुलसीपुर- गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा रेल मार्ग के आमजन के लिए जीवनरेखा बन चुकी ट्रेन गोरखपुर-ऐशबाग इन्टरसिटी एक्सप्रेस की समय सारिणी की समीक्षा कर नियत समय से संचालन किए जाने को लेकर आज उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के ज़िला महामन्त्री दिलीप गुप्ता ने मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल को लखनऊ मण्डल कार्यालय पर मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।