घनारी: 21 सितंबर को भंजाल में होगा नमो युवा रन का आयोजन: चैतन्य शर्मा, पूर्व विधायक
Ghanari, Una | Sep 17, 2025 गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने बुधवार दोपहर 3 बजे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर 21 सितंबर को भंजाल में नमो युवा रन का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए जिला उपाध्यक्ष राजीव राजू को संयोजक नियुक्त किया गया है। नशा मुक्त अभियान के तहत चार वर्गों में इस रन का आयोजन होगा। जिसमें विजेताओं को कई आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।