शुक्रवार की दोपहर करीब 12:00 मिली जानकारी के मुताबिक अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव मीरापुर के पास एक बाइक सवार नीलगाय से टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दिल्ली निवासी सलीम के रूप में हुई। वह अफजलगढ़ क्षेत्र में कपड़े की फेरी करने का काम करता था और फिलहाल जसपुर में रह रहा था।