लाडपुरा: बंधा धर्मपुरा स्थित गौशाला का निरीक्षण कर कलक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, पशु कल्याण की समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन
Ladpura, Kota | Jul 9, 2025 कलक्टर पीयूष समारिया ने मंगलवार को सुबह साढ़े 10 बजे बंधा धर्मपुरा स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में मौजूद पशुओं की संख्या, उनकी सेहत, रखरखाव, चारे की गुणवत्ता, टीकाकरण, इलाज तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। कलक्टर ने पशुधन कल्याण को सर्वोपरि बताते हुए सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।