खरगोन। शहर के व्यस्ततम राधा वल्लभ मार्केट में हुई चोरी की वारदात ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। शुक्रवार को कोतवाली थाना प्रभारी बनवारी लाल मंडलोई ने मोर्चा संभालते हुए आरोपियों को दबोचने के लिए फॉरेंसिक, साइबर और विशेष पुलिस टीमों का जाल बिछा दिया है।