सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी कस्बे के गोस्वामी भवन में रविवार को भी विप्र समाज का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।रविवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ चंद्रमा दास महाराज ने किया। स्नेह मिलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विप्र समाज के लोगों का सम्मान भी किया गया इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।