पलेरा: डायल 112 की मुस्तैदी, चोरी की गाड़ी बरामद! दिनांक 10 मार्च दिन मंगलवार को दोपहर करीब 3:30 पर जानकारी देते हुए बताया गया है भोपाल कंट्रोल रूम की सूचना पर पलेरा डायल 112 ने त्वरित कार्रवाई कर चोरी हुई गाड़ी बरामद की। टीम ने ग्रामीणों की मदद से पुलिया के नीचे छिपाई गई गाड़ी को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।