इटावा: बंगाली कॉलोनी में कांशीराम पार्क के निर्माण कार्य पर गर्माया विवाद, पीड़ित ने निजी जमीन पर पार्क के निर्माण का लगाया आरोप
Etawah, Etawah | Mar 11, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी में, नगर पालिका द्वारा बनवाये जा रहे, कांशीराम पार्क के निर्माण कार्य के दौरान, पीड़ित आगरा बाई-पास जनपद मैनपुरी निवासी अश्विनी सिंह पुत्र स्वर्गीय यदुवीर सिंह ने उक्त भूमि को अपना बताकर, नगर पालिका प्रशासन पर जबरन भूमि अधिग्रहण का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उसकी निजी जमीन पर कांशीराम पार्क बनवाया जा रहा है।