सोनो: बलियाडीह गांव में पुराने विवाद में एक युवक के साथ हुई मारपीट
Sono, Jamui | Jun 15, 2024 पुराने विवाद को लेकर एक युवक के साथ गांव के कुछ लोगों के द्वारा मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामला थानाक्षेत्र के बलियाडीह गांव का है। घायल युवक की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सक ने घायल युवक का इलाज किया लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जमुई रेफर किया।