जहानाबाद में वसंत पंचमी महोत्सव 2026 का आयोजन जिला पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। अब्दुलबारी नगर भवन में हुए कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत-संगीत और कविता पाठ हुआ। डीएम ने सरस्वती पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शांतिपूर्ण आयोजन की बात कही।