पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा–त्रिवेणीगंज एनएच 327 ई पर गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे एक चलती सीएनजी अल्टो कार में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना लाइन होटल के समीप हुई। जहां कार ने कुछ ही क्षणों में आग पकड़ ली और धू-धू कर जलने लगी। कार में सवार चार लोगों में दो मासूम बच्चे, उनकी मां और चालक शामिल थे। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर