इंदौरा: इंदौरा में एक महिला को लूटने बाले नकली साधु को स्थानीय युवाओं ने पकड़कर पुलिस के हबाले किया
Indora, Kangra | Jul 20, 2024 इंदौरा में एक व्यक्ति ने नकली साधु बन एक महिला को बेहोश कर 3 हजार रु लूट लिए। जिसकी भनक जैसे ही स्थानीय युवकों को लगी तुरन्त उंन्होने उक्त नकली साधु का पीछा कर दबोच लिया व हल्की खातिरदारी करने के बाद पुलिस के हबाले कर दिया। स्थानीय युवाओं ने शनिवार को लोगों से अपील भी की है कि साधु बन भिक्षा मांगने बाले लोगों को घर के अंदर न आने दें।