बारा: कांटी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने खड़ी पिकअप में मारी टक्कर, पिकअप चालक घायल, इलाज के लिए भेजा गया
गौहनिया चौकी क्षेत्र के कांटी नेशनल हाईवे पर आज मंगलवार दोपहर समय लगभग 3:00 के आसपास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कड़ी पिकअप में मारी जोरदार टक्कर। जिससे पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।सूचना पर पहुंची गौहनिया पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेज। मामले की जांच में पुलिस जुटी।