कलेर: जलवाइया गांव में महिला से छेड़खानी और चेन लूट, पांच लोगों पर मामला दर्ज
Kaler, Arwal | Sep 16, 2025 कलेर थाना क्षेत्र के जलवाइया गांव में सोमवार शाम घर में अकेली महिला के साथ असामाजिक तत्वों ने छेड़खानी की और गले से करीब 75 हजार की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। विरोध करने पर महिला के जेठ को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़िता के बयान पर कलेर थाना में नामजद सुमन कुमार, अभिराज कुमार सहित पांच पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।