भगवानपुर: निवादा गांव के तिराहे से पुलिस ने नशे के एक तस्कर को किया गिरफ्तार, स्मैक की गई बरामद
रुड़की की भगवानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने खेलड़ी गांव निवासी मुस्तफा पुत्र रहीश नाम के नशे के एक तस्कर को निवादा गांव के तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने 4.67 ग्राम स्मैक बरामद कर ली है। जानकारी मिली है कि मुस्तफा स्मैक की तस्करी करने जा रहा था। पुलिस के द्वारा मुस्तफा के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।