पटना ग्रामीण: आपदा मित्रों ने मांगों के लिए पटना की सड़कों पर बुद्ध स्मृति पार्क से डाकबंगला चौराहा तक मार्च किया
राष्ट्रीय आपदा मित्र एसोसिएशन, बिहार के बैनर तले गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे राजधानी पटना में आपदा मित्रों ने अपनी मांगों को लेकर विशाल प्रदर्शन किया। बुद्ध स्मृति पार्क से डाकबंगला चौराहा तक निकाले गए इस मार्च में बड़ी संख्या में आपदा मित्र शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लंबित मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग